ट्रैक्टर से गिर कर मजदूर मरा

कांडी (गढ़वा) : प्रखंड मुख्यालय कांडी से सटे भवनाथपुर थाना के डुमरसोता गांव के पास स्थित सोन नदी में ट्रैक्टर से गिर कर उसमें काम कर रहे सोनू कुमार(10) नामक एक बाल मजदूर की मौत हो गयी. समाचार के अनुसार डुमरसोता गांव निवासी गरीबा मेहता का बेटा सोनू बिंदेश्वर मेहता के ट्रैक्टर में मजदूरी करता […]
कांडी (गढ़वा) : प्रखंड मुख्यालय कांडी से सटे भवनाथपुर थाना के डुमरसोता गांव के पास स्थित सोन नदी में ट्रैक्टर से गिर कर उसमें काम कर रहे सोनू कुमार(10) नामक एक बाल मजदूर की मौत हो गयी.
समाचार के अनुसार डुमरसोता गांव निवासी गरीबा मेहता का बेटा सोनू बिंदेश्वर मेहता के ट्रैक्टर में मजदूरी करता था. सोमवार को ट्रैक्टर के चालक कोमल मेहता के साथ वह बालू लोड करने सोन नदी गया हुआ था. बताया गया कि बालू लोड कर वापस होने के दौरान सोनू किसी तरह ट्रैक्टर से गिर कर चक्केके नीचे आ गया. इससे चक्का से दब कर उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
इस दुर्घटना के बाद इंसानियत को शर्मशार करते हुए ट्रैक्टर चालक ने सोनू के शव को बालू में गाड़ कर घटना को छुपाने का प्रयास किया. लेकिन सोनू के घर नहीं लौटने पर उसके परिजन चिंतित हो खोजने लगे. इसी दौरान शक के आधार पर उन्होंने बालू में गाड़े गये सोनू के शव को बाहर निकाल कर मामला को उजागर किया. बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










