विहिप नेता सहित सात पर मामला दर्ज

Published at :14 Oct 2015 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
विहिप नेता सहित सात पर मामला दर्ज

मझिआंव(गढ़वा). बरडीहा थाना के बभनी गांव में राशन की समस्या को लेकर एमओ के साथ हुई मारपीट की मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस मामले में बरडीहा थाना कांड संख्या 51/2015 दर्ज की गयी है. इसमें विहिप के प्रदेश मंत्री ओबरा गांव निवासी पुष्प रंजन सहित सात अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज हुआ […]

विज्ञापन

मझिआंव(गढ़वा). बरडीहा थाना के बभनी गांव में राशन की समस्या को लेकर एमओ के साथ हुई मारपीट की मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस मामले में बरडीहा थाना कांड संख्या 51/2015 दर्ज की गयी है. इसमें विहिप के प्रदेश मंत्री ओबरा गांव निवासी पुष्प रंजन सहित सात अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज हुआ है.

साथ ही कांड संख्या 50/2015 के तहत राशन डीलर शंभू रजवार पर भी राशन के कालाबाजारी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उल्लेखनीय है कि डीलर शंभू रजवार के राशन दुकान पर कार्डधारियों द्वारा पिछले दिनों एमओ के साथ मारपीट की गयी थी. साथ ही इसके पूर्व राशन दिलाने के लिए ओबरा पंचायत के कार्डधिारयों द्वारा बभनी मोड़ पर सड़क जाम की गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola