अमवार डैम का अधिकारियों ने निरीक्षण किया

अमवार डैम का अधिकारियों ने निरीक्षण किया 14जीडब्ल्यूपीएच3- अमवार डैम स्थल की तसवीर धुरकी(गढ़वा). झारखंड के धुरकी प्रखंड की सीमा से सटे कनहर नदी पर उतर प्रदेश सरकार द्वारा बनाये जा रहे डैम का यूपी एवं छतीसगढ़ के अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण किया. उल्लेखनीय है कि अमवार गांव के पास कनहर नदी में 39.90 […]
अमवार डैम का अधिकारियों ने निरीक्षण किया 14जीडब्ल्यूपीएच3- अमवार डैम स्थल की तसवीर धुरकी(गढ़वा). झारखंड के धुरकी प्रखंड की सीमा से सटे कनहर नदी पर उतर प्रदेश सरकार द्वारा बनाये जा रहे डैम का यूपी एवं छतीसगढ़ के अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण किया. उल्लेखनीय है कि अमवार गांव के पास कनहर नदी में 39.90 मीटर उंचा एवं लगभग तीन किमी लंबा डैम बनाया जा रहा है, इससे छत्तीसगढ़, यूपी व झारखंड के डूब क्षेत्र से होनेवाले नुकसान को लेकर न्यायालय में मामला दर्ज कराया गया था. कओमदत बनाम यूपी सरकार एवं अन्य के नाम से एडीटी को दिल्ली में सात मई 2015 को 15 बिंंदुओं पर शिकायत दर्ज करायी थी. इस पर कनहर परियोजना खंड तीन के अधिकारियों से तीन माह के अंदर योजना का प्रगति रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिये गये थे. लेकिन निर्धारित तिथि पर रिपोर्ट विभाग के द्वारा नहीं सौंपे जाने पर कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए पुन: आठ सदस्यीय टीम का गठन कर कार्य प्रगति का रिपोर्ट सौंपने हेतु टीम गठित की है. इसमें तीनों राज्यों के अधिकारियों को रखा गया. सोमवार को छतीसगढ़ व यूपी के अधिकारी डैम निर्माण स्थल पर पहुंचे और जांच की. लेकिन झारखंड की ओर से कोई भी प्रतिनिधि वहां नहीं पहुंचा. इस संबंध में सोनभद्र परियोजना के शासकीय अभियंता विजय कुमार श्रीवास्तव ने प्रभात खबर को बताया कि झारखंड सरकार को इसकी सूचना दी गयी थी, लेकिन कोई आया नहीं है. इस संबंध मे अनुसंधान प्रमंडल गढ़वा के कार्यपालक अभियंता छठू तिग्गा को भी दूरभाष से सूचना दी गयी थी. लेकिन वे भी वहां नहीं पहुंचे. इस संबंध में छठू तिग्गा ने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है. सोमवार को जांच करने पहुंची टीम में पीसीसीएफ के उमेंद्र शर्मा, केंद्रीय जल आयोग के एमके सिंह, शासकीय अभियंता एसएनपी सिंह, एसएन साह, विजय कुमार श्रीवास्तव शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










