एसोसिएशन के चुनाव पर चर्चा हुई

एसोसिएशन के चुनाव पर चर्चा हुईगढ़वा. गढ़वा जिला पुलिस एसोसिएशन की बैठक सचिव गिरिवर दास की अध्यक्षता में गढ़वा थाना में हुई. इसमें पुलिस पदाधिकारियों ने एसोसिएशन के समक्ष अपनी-अपनी समस्याओं को रखा. बैठक में निर्णय लिया गया कि वे अपनी समस्याओं को वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों के पास समाधान के लिए रखेंगे. बैठक में राज्यस्तर […]
एसोसिएशन के चुनाव पर चर्चा हुईगढ़वा. गढ़वा जिला पुलिस एसोसिएशन की बैठक सचिव गिरिवर दास की अध्यक्षता में गढ़वा थाना में हुई. इसमें पुलिस पदाधिकारियों ने एसोसिएशन के समक्ष अपनी-अपनी समस्याओं को रखा. बैठक में निर्णय लिया गया कि वे अपनी समस्याओं को वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों के पास समाधान के लिए रखेंगे. बैठक में राज्यस्तर पर हो रहे एसोसिएशन के चुनान पर भी चर्चा की गयी. इसके लिए गढ़वा जिले सेे पुलिस पदाधिकारियों के प्रतिनिधियों का चुनाव किया गया. इसमें 15 लोगों को प्रतिनिधि बनाया गया है. बैठक में गढ़वा पुलिस निरीक्षक अजय कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार, गढ़वा थाना प्रभारी निरंजन कुमार, मेराल थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा, यातायात प्रभारी संजीव रंजन आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










