गांवों तक पार्टी की पहुंच बनायें

Updated at :21 Oct 2013 3:45 AM
विज्ञापन
गांवों तक पार्टी की पहुंच बनायें

गढ़वा : भाजपा जिला कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में हुई. बैठक में श्री पांडेय ने भाजपा को सशक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि जिन मंडलों में बूथ पालक व बूथ लेवल एजेंट समिति का गठन नहीं हुआ है. वहां पर गांव में जाकर बैठक कर अविलंब […]

विज्ञापन

गढ़वा : भाजपा जिला कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में हुई. बैठक में श्री पांडेय ने भाजपा को सशक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि जिन मंडलों में बूथ पालक बूथ लेवल एजेंट समिति का गठन नहीं हुआ है. वहां पर गांव में जाकर बैठक कर अविलंब इसकी प्रक्रिया पूरी की जाये.

उन्होंने जिला के पदाधिकारियों से कहा कि जिले के सभी 894 बूथों तक जायें बूथ कमेटी जांच कर ग्रामीण जनता की कठिनाइयों को संबंधित पदाधिकारियों से मिल कर समाधान करें. श्री पांडेय ने कहा कि प्रदेश की हेमंत सरकार सभी मोरचे पर विफल रही है. झारखंड लूटखंड में परिवर्तित हो गयी है.

वहीं केंद्र की यूपीए सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार अपराध तंत्र में चौगुना इजाफा हुआ है. बैठक में जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्रनाथ दुबे, सुमन मेहता, वीणा पाठक, चितरंजन सिंह, जिला महामंत्री इंद्रमणि जायसवाल, शिवधारी राम, ब्रजेश उपाध्याय, मथुरा राम, बुद्धनाथ गुप्ता, मीडिया प्रभारी नागेंद्र प्रसाद यादव, संजय ठाकुर, अंजनी तिवारी उपस्थित थे.

दो लोगों ने सदस्यता ली

भाजपा की बैठक में झारखंड विकास मोरचा के मुकद्दर अंसारी राजद के सिराजुद्दीन अंसारी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय प्रदेश के नेता शिवधारी राम ने दोनों को माला पहना कर पार्टी में शामिल कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola