फुटपाथी दुकानदारों ने दुकान उजाड़ने का विरोध किया, कहा

फुटपाथी दुकानदारों ने दुकान उजाड़ने का विरोध किया, कहाहेडिंग…विस्थापित करने से पहले हमें बसायें 9जीडब्ल्यूपीएच26-उपायुक्त से मिलने पहुंचे ग्रामीणप्रतिनिधि, गढ़वा. शहर के शहीद पीतांबर उद्यान के पास फुटपाथ पर दुकान लगानेवालों ने शुक्रवार को उपायुक्त से मिल कर विस्थापित करने के पूर्व स्थापित करने की मांग की है. दुकानदारों ने कहा कि पीतांबर उद्यान के […]
फुटपाथी दुकानदारों ने दुकान उजाड़ने का विरोध किया, कहाहेडिंग…विस्थापित करने से पहले हमें बसायें 9जीडब्ल्यूपीएच26-उपायुक्त से मिलने पहुंचे ग्रामीणप्रतिनिधि, गढ़वा. शहर के शहीद पीतांबर उद्यान के पास फुटपाथ पर दुकान लगानेवालों ने शुक्रवार को उपायुक्त से मिल कर विस्थापित करने के पूर्व स्थापित करने की मांग की है. दुकानदारों ने कहा कि पीतांबर उद्यान के सुंदरीकरण को लेकर नगर पंचायत की ओर से उनको वहां से हटाने की कार्रवाई की जा रही है. उनके समक्ष रोजी-रोटी का दूसरा कोई साधन नहीं है. यदि उन्हें वहां से हटा दिया गया, तो उनका परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच जायेगा. उन्होंने कहा कि फूटपाथ पर दुकान लगा कर किसी तरह से वे अपनी जीवन की गाड़ी को खींच रहे हैं. फुटपाथी दुकानदारों ने मांग की है कि बगल में जिला परिषद की ओर से बने दुकानों में उन्हें स्थापित किया जाये. उन्होंने कहा कि वे शहर के सौंदर्यीकरण के विरोध में या अतिक्रमण के पक्ष में नहीं है. लेकिन उनके समक्ष दूसरा आमदनी का कोई रास्ता नहीं है. इस मौके पर दुकानदारों के साथ पहुंचे युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार दुबे ने कहा कि दुकानदारों को मानवीय आधार पर जिप की ओर से बने दुकानों में शिफ्ट किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस दुकानदारों के साथ है और उनको सम्मान दिलाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है. इस अवसर पर विकास कुमार, सत्यानंद कश्यप, विनोद साव, नेपाली खां, रामचंद्र प्रसाद, महताब हाशमी, राज खान, रंजीत कुमार, विशाल कुमार, वकील शाह, अजय शाह, गोविंद कुमार, कमलेश कुमार, सद्दाम हाशमी, राहुल सोनी, छोटू कुमार, रमेश कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










