जवप्रि जांच के लिए कमेटी गठित

जविप्र जांच के लिए कमेटी गठित गढ़वा. सगमा में तीन जविप्र के दुकानों की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित की गयी है. नगरऊंटारी एसडीओ राजेश कुमार साह ने यह कमेटी गठित की है. उल्लेखनीय है कि दुकानों में अनियमितता की जांच को लेकर चार दिनों तक ग्रामीणों ने अनशन किया था. इस पर […]
जविप्र जांच के लिए कमेटी गठित गढ़वा. सगमा में तीन जविप्र के दुकानों की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित की गयी है. नगरऊंटारी एसडीओ राजेश कुमार साह ने यह कमेटी गठित की है. उल्लेखनीय है कि दुकानों में अनियमितता की जांच को लेकर चार दिनों तक ग्रामीणों ने अनशन किया था. इस पर कार्रवाई करते हुए एसडीओ श्री साह ने नगरऊंटारी कार्यपालक दंडाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी नगरऊंटारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नगरऊंटारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रमना को जांच टीम में शामिल किया गया है. यह टीम लाभुकों से मिल कर लगाये गये आरोपों की जांच करेगी तथा अपनी रिपोर्ट तीन दिनों के अंदर एसडीओ को समर्पित करेगी. जबकि इसके पूर्व ही जिला आपूर्ति पदाधिकारी शशिनाथ चौबे ने तीनों दुकानों की जांच कर वहां का स्टॉक सील कर दिया है. जांच टीम द्वारा ग्रामीणों से बातचीत की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद डीलरों पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










