गढ़वा में राजस्व कर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Oct 2015 1:18 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा. बिशुनपुरा अंचल के राजस्व कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक राजकुमार गुप्ता को रांची से आयी निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. वह जमीन की दाखिल-खारिज के लिए मुसलिम अंसारी से पांच हजार रुपये घूस ले रहा था. निगरानी की टीम का नेतृत्व डीएसपी बी तिर्की कर रहे […]
विज्ञापन
गढ़वा. बिशुनपुरा अंचल के राजस्व कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक राजकुमार गुप्ता को रांची से आयी निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. वह जमीन की दाखिल-खारिज के लिए मुसलिम अंसारी से पांच हजार रुपये घूस ले रहा था. निगरानी की टीम का नेतृत्व डीएसपी बी तिर्की कर रहे थे. निगरानी की टीम राजकुमार को अपने साथ रांची ले गयी. इस कार्रवाई से बिशुनपुरा कार्यालय के कर्मचारियों में दहशत है.
मुसलिम अंसारी ने शिकायत की थी : बिशुनपुरा अंचल के पतरिया गांव निवासी मुसलिम अंसारी ने राजस्व कर्मी राजकुमार गुप्ता की निगरानी में शिकायत की थी. आराेप लगाया था कि जमीन की दाखिल खारिज के लिए उससे पांच हजार रुपये घूस मांगी गयी है. पैसा नहीं देने के कारण दाखिल खारिज नहीं की जा रही है. शिकायत के आलोक में निगरानी विभाग की टीम पिछले दो दिनों से राजकुमार गुप्ता पर नजर रख रही थी. मंगलवार काे मुसलिम अंसारी ने जैसे ही राजस्व कर्मचारी को रिश्वत की राशि दी, वहां माैजूद निगरानी की टीम ने राजकुमार गुप्ता काे रंगे हाथ पकड़ लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










