प्रभारियों की प्रतिनियुक्ति

Updated at :17 Oct 2013 2:52 AM
विज्ञापन
प्रभारियों की प्रतिनियुक्ति

नगरऊंटारी (गढ़वा) : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की गढ़वा जिला परिषद की बैठक प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में देवी दयाल मेहता की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में जिले में व्याप्त भूमि, बिजली, सड़क, पेयजल, सहित अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं से विस्तार से विचार–विमर्श किया गया. समस्याओं के निदान के लिए उग्र आंदोलन चलाने से पूर्व […]

विज्ञापन

नगरऊंटारी (गढ़वा) : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की गढ़वा जिला परिषद की बैठक प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में देवी दयाल मेहता की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में जिले में व्याप्त भूमि, बिजली, सड़क, पेयजल, सहित अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं से विस्तार से विचारविमर्श किया गया.

समस्याओं के निदान के लिए उग्र आंदोलन चलाने से पूर्व समस्याओं को लेकर नगरऊंटारी अनुमंडल पदाधिकारी से आगामी 19 अक्तूबर तथा जिले के उपायुक्त से आगामी 21 अक्तूबर को पार्टी के प्रतिनिधि मंडल मिलेगा. इसके बाद सभी प्रखंडों के बीडीओ से मिल कर समस्या के निदान के लिए बातचीत करने का निर्णय लिया गया.

बैठक में 10 11 नवंबर को भवनाथपुर में सभी अंचल कमेटी के सदस्यों, जिला कमेटी के सदस्यों, शाखा सचिव सह सचिवों का दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित करने तथा इससे पूर्व सभी शाखाओं की बैठक कर पार्टी जन संगठनों का निर्माण विस्तार करने का निर्णय लिया गया.

शाखाओं की बैठक कराने के लिए प्रभारियों को नियुक्त कर जिम्मेवारी सौंपी गयी. जिसमें गणोश सिंह को भवनाथपुर, चकरी, हेपुलिया तुलसीदामर, राज कुमार महतो को सोनेहारा रमुना, नवरंगी पाल को सुनील मुखर्जी नगर, देवीदयाल मेहता को पतरिहा खूर्द हुलहुला खूर्द, श्री राम को मंगरदह नरखोरिया, कैलाश यादव को मड़वनिया, राजकुमार उरांव को कबिशा, इसहाक अंसारी को भैंसबेड़वा कधवन, रामनाथ उरांव को नयाखांड़ जंगीपुर, विद्या पासवान को सगमा पुतुर, सुरेश प्रजापति को रक्शी कटहल खूर्द तथा रामेश्वर प्रसाद अकेला को विशुनपुर, पिंडरिया नगरऊंटारी शाखा की जिम्मेवारी दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola