1000 का रिचार्ज करा दो

Updated at :11 Oct 2013 2:04 AM
विज्ञापन
1000 का रिचार्ज करा दो

– देवदत्त चौबे – डीसी कार्यालय में ही बैठी कार्यपालक दंडाधिकारी सुषमा नीलम के मोबाइल पर आया कॉल. डीसी ने कॉल डिटेल निकालने का आदेश दिया गढ़वा : मैं डीसी आरपी सिन्हा बोल रहा हूं. मेरे इसी नंबर पर 1000 रुपये का रिचार्ज करा दो. मोबाइल नंबर 9852326817 से कार्यपालक दंडाधिकारी सुषमा नीलम सोरेंग के […]

विज्ञापन

– देवदत्त चौबे –

डीसी कार्यालय में ही बैठी कार्यपालक दंडाधिकारी सुषमा नीलम के मोबाइल पर आया कॉल. डीसी ने कॉल डिटेल निकालने का आदेश दिया

गढ़वा : मैं डीसी आरपी सिन्हा बोल रहा हूं. मेरे इसी नंबर पर 1000 रुपये का रिचार्ज करा दो. मोबाइल नंबर 9852326817 से कार्यपालक दंडाधिकारी सुषमा नीलम सोरेंग के मोबाइल नंबर 9470131672 पर गुरुवार को अपराह्न् 3.20 बजे फोन कर अज्ञात व्यक्ति ने यह बात कही.

यह वाकया उपायुक्त कक्ष में उस समय हुआ, जब उपायुक्त के साथ सुषमा नीलम सोरेंग स्वयं उनके कक्ष में उपस्थित थीं.

इस दौरान सुषमा के अलावा अन्य कई अधिकारी उपस्थित थे. दिलचस्प बात यह है कि इसके ठीक दो मिनट पूर्व 3.18 बजे उपायुक्त कक्ष में ही उपस्थित जिला शिक्षा अधीक्षक जयगोविंद सिंह के मोबाइल नंबर पर भी इसी नंबर से कॉल किया गया. कॉल करनेवाले व्यक्ति ने स्वयं को डीसी आरपी सिन्हा बताया.

इस घटना के बाद उपायुक्त के निर्देश पर तत्काल उक्त फोन नंबर से इस तरह के कॉल करने की सूचना पुलिस अधीक्षक मयूर पटेल को दी गयी. सुषमा ने बताया कि वह उक्त समय पर अन्य अधिकारियों के साथ उपायुक्त से किसी विषय पर विचारविमर्श कर रही थी. उसी समय यह फोन आते ही वे अचंभित हो गयी और तत्काल उपायुक्त को इस वाकये से अवगत कराया.

इसके अलावा गुरुवार को ही भवन प्रमंडल विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं अवर निबंधक पदाधिकारी को भी उपायुक्त का नाम लेकर मोबाइल रिचार्ज कराने को कहा गया. उक्त अधिकारियों ने भी इस पर आशंका जताते हुए मोबाइल रिचार्ज कराने की बजाय उपायुक्त को इस संबंध में अवगत कराया. उपायुक्त कक्ष में जिस समय यह वारदात हुआ, उस समय जिला शिक्षा पदाधिकारी रामयतन राम, नगरऊंटारी एसडीओ सत्येंद्र कुमार, जिला योजना पदाधिकारी अरुण कुमार द्विवेदी भी उपस्थित थे.

विदित हो कि कुछ दिनों पूर्व गढ़वा एसडीओ राजीव रंजन के नाम पर किसी ने चिनिया बीडीओ मिथिलेश कुमार एवं गढ़वा सदर अस्पताल के डॉ जेपी सिंह को इसी तरह फोन करके रिचार्ज कराने को कहा था. उस समय उक्त अधिकारी झांसे में आकर रिचार्ज करा चुके थे. लेकिन अभी तक इस मामले में किसी की शिनाख्त गिरफ्तारी नहीं होने के कारण अब डीसी के नाम पर रिचार्ज कराने के कॉल अधिकारियों के पास आने लगे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola