जन आंदोलन का निर्णय

Published at :24 Jul 2015 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
जन आंदोलन का निर्णय

पार्टी के लिए फंड जमा करें तथा जन संगठनों का विकास करें. नगरऊंटारी (गढ़वा) : भाकपा गढ़वा जिला परिषद की विस्तारित बैठक गुरुवार को स्थानीय जलक्रांति भवन में खलील खां की अध्यक्षता में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा के राज्य सचिव कामरेड केडी सिंह ने कहा कि पार्टी संगठन का विस्तार कर नयी […]

विज्ञापन
पार्टी के लिए फंड जमा करें तथा जन संगठनों का विकास करें.
नगरऊंटारी (गढ़वा) : भाकपा गढ़वा जिला परिषद की विस्तारित बैठक गुरुवार को स्थानीय जलक्रांति भवन में खलील खां की अध्यक्षता में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा के राज्य सचिव कामरेड केडी सिंह ने कहा कि पार्टी संगठन का विस्तार कर नयी तानाशाही प्रवृत्ति वाली कॉरपोरेट सत्ता के अगुवा नरेंद्र मोदी का पर्दाफाश करें.
उन्होंने कहा कि पार्टी के जिला अंचल व शाखाओं की बैठक कर गांव की समस्याओं का लेकर जन आंदोलन करें. उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए फंड जमा कर तथा जन संगठनों का विकास करें. उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर शिक्षा व स्वास्थ्य की स्थिति को उजागर कर जन सुविधाओं के लिए आंदोलन तेज करें.
जिले के प्रभारी कामरेड सूर्यपत सिंह ने कहा कि व्यापम घोटाला मोदी गेट घोटाला में शामिल विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, वसुंधरा राजे, शिवराज सिंह चौहान कई राज्यों के मंत्रियों को बचाने में मोदी की सरकार लगी है. हत्याएं हो रही है. जिसमें गवाह भी शामिल है. सांप्रदायिक संगठनों, कॉरपोरेट जगत के गंठजोड़ से जन आंदोलनों को सरकार कुचलना चाहती है.
जन कल्याणकारी योजनाओं में की जा रही है. कटौती, भूमि हड़पने की साजिश को नाकाम के लिए उन्होंने आंदोलन तेज करने की अपील किया. बैठक को जिला सचिव राजकुमार राम, गणोश सिंह, रामेश्वर प्रसाद अकेला, राज कुमार महतो, नौरंगी पाल, श्रीराम, रामनाथ उरांव, देवीदयाल मेहता ने भी संबोधित किया. बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola