एक किलो नकली सोना के साथ आठ गिरफ्तार

Published at :15 Jul 2015 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
एक किलो नकली सोना के साथ  आठ  गिरफ्तार

भवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर थाना क्षेत्र के ढीकुलिया प्राथमिक विद्यालय से पुलिस ने आठ अंतरराज्यीय ठग को एक किलो नकली सोना सहित अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया है. बुधवार को पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार ने थाना परिसर में एक प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार ठग ओडि़शा के जंजाजपुर के रहनेवाले हैं. इनमें […]

विज्ञापन

भवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर थाना क्षेत्र के ढीकुलिया प्राथमिक विद्यालय से पुलिस ने आठ अंतरराज्यीय ठग को एक किलो नकली सोना सहित अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया है. बुधवार को पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार ने थाना परिसर में एक प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार ठग ओडि़शा के जंजाजपुर के रहनेवाले हैं. इनमें रामू प्रधान, रंजीत प्रधान, कृ ष्णा प्रधान, शंकर प्रधान, विगोड़ा, दशरथ पूर्ति, गोपीनाथ दास एवं नागा चंपिया का नाम शामिल है. समाचार के अनुसार उक्त ठगों ने भवनाथपुर बाजार स्थित संतोष सोनी के आभूषण दुकान में पहंुच कर चांदी व सोना बेचने की बात कही. इससे उस व्यक्ति को शक हुआ. इस बीच इसकी भनक पुलिस को लग गयी. पुलिस निरीक्षक के निर्देश पर एक टीम गठित की गयी. जिसमें एएसआइ अजय सिंह, बी मुंडा आदि को शामिल कर ढीकुलिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में छापामारी की गयी.

जहां से सभी आठ ठगों को गिरफ्तार किया गया. बताया जाता है कि उक्त ठग गिरोह पिछले कई दिनों से भवनाथपुर में अपना डेरा जमाकर आसपास के क्षेत्रों में ठगी का कार्य किया जा रहा था. गिरफ्तार ठगों के पास से एक किलो नकली सोना के अलावे कुछ असली सोना व चांदी भी बरामद किये गये हैं. पुलिस निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार सभी ठगों को जेल भेज दिया गया है. प्रेसवार्ता में पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार, थाना प्रभारी संजीव ति२वारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola