आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त

कांडी (गढ़वा) : कांडी पंचायत के वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग व विधवा पेंशनधारियों ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय के पास भूख हड़ताल किया. भूख हड़ताल कर रहे यमुना साव, कंचन कुंवर, यमुना लाल, रामपति कुंवर, प्रमिला कुंवर आदि ने बताया कि उन्हें पिछले 18 महीने से पेंशन नहीं मिला है. उधर डाकघर में मात्र दो महीने […]
कांडी (गढ़वा) : कांडी पंचायत के वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग व विधवा पेंशनधारियों ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय के पास भूख हड़ताल किया. भूख हड़ताल कर रहे यमुना साव, कंचन कुंवर, यमुना लाल, रामपति कुंवर, प्रमिला कुंवर आदि ने बताया कि उन्हें पिछले 18 महीने से पेंशन नहीं मिला है.
उधर डाकघर में मात्र दो महीने का पेंशन आया है. उन्होंने कहा कि वे सिर्फ दो महीने का पेंशन नहीं लेंगे. मुखिया दामोदर प्रसाद मेहता के आश्वासन पर आंदोलन समाप्त करा दिया कि वे उनका बकाया पेंशन शीघ्र दिलायेंगे. इस संबंध में बीडीओ गुलाम समदानी ने भी आश्वासन दिया है कि पेंशनधारियों का बकाया शीघ्र दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










