दूसरे को जीवन देनेवाला खुद मौत के कगार पर

गढ़वा : गढ़वा शहर के युवा समाजसेवी व अब तक आठ बार रक्तदान कर दूसरे की जान बचानेवाले युवा समाजसेवी आकाश कमलापुरी आज जीवन व मौत से संघर्ष कर रहे हैं. लियो क्लब ऑफ गढ़वा यूथ व रॉयल के पदाधिाकारियों ने उनके जीवन को बचाने के लिए लोगों से अपील की है. इसके लिए लियो […]
गढ़वा : गढ़वा शहर के युवा समाजसेवी व अब तक आठ बार रक्तदान कर दूसरे की जान बचानेवाले युवा समाजसेवी आकाश कमलापुरी आज जीवन व मौत से संघर्ष कर रहे हैं. लियो क्लब ऑफ गढ़वा यूथ व रॉयल के पदाधिाकारियों ने उनके जीवन को बचाने के लिए लोगों से अपील की है.
इसके लिए लियो क्लब ने गुरुवार को आकाश के सहायतार्थ एक चैरिटी शो का टिकट जारी किया. गुरुवार को नुपूर पैलेस होटल में लियो के पदाधिकारियों ने बताया कि समाजसेवी आकाश कमलापुरी की किडनी फेल हो गयी है. उनके इलाज में 8.5 लाख रुपये का खर्च हो रहा है.
इसके लिए लोगों से एक दिन का पॉकेट मनी देने की अपील की है. साथ ही दशहरा के अवसर पर उनके सहायतार्थ राधा–कृष्ण नृत्य का चैरिटी शो का आयोजन किया गया है.
इसके लिए 300 से 1000 रुपये तक का टिकट रखा गया है. इससे उपलब्ध राशि को आकाश के परिजनों को सौंपा जायेगा. इस अवसर पर धुरकी के प्रमुख धर्मेद्र प्रताप देव, कंचन साहू, प्रीतम राम, विनय कांस्यकार, केतन मल्होत्र, राहुल सर्राफ, डॉ अभिनीत विश्वास, आलोक कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










