1....मंत्री चंद्रवंशी का विरोध करनेवालों का बहिष्कार

Published at :21 Jun 2015 12:08 PM (IST)
विज्ञापन
1....मंत्री चंद्रवंशी का विरोध करनेवालों का बहिष्कार

अखिल भारतीय चंद्रवंशी महासभा की बैठक में लिया गया निर्णय गढ़वा. अखिल भारतीय चंद्रवंशी महासभा गढ़वा जिला की बैठक जिलाध्यक्ष विनय चंद्रवंशी की अध्यक्षता मंे हुई. बैठक में पिछले दिन विश्रामपुर स्थित आरसीआइटी में आयोजित खुले अधिवेशन में स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी पर लगाया गया आरोप पर चर्चा की गयी. चर्चा के पश्चात निर्णय लिया […]

विज्ञापन

अखिल भारतीय चंद्रवंशी महासभा की बैठक में लिया गया निर्णय गढ़वा. अखिल भारतीय चंद्रवंशी महासभा गढ़वा जिला की बैठक जिलाध्यक्ष विनय चंद्रवंशी की अध्यक्षता मंे हुई. बैठक में पिछले दिन विश्रामपुर स्थित आरसीआइटी में आयोजित खुले अधिवेशन में स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी पर लगाया गया आरोप पर चर्चा की गयी. चर्चा के पश्चात निर्णय लिया गया कि समाज द्वारा इस प्रकरण की जांच कर इस पर कार्रवाई की जायेगी. बैठक मंे इस बात पर क्षोभ व्यक्त किया गया कि उक्त बैठक में शंभु चंद्रवंशी, अजय वर्मा, विनोद चंद्रवंशी व कृष्णा चंद्रवंशी को भी बुलाया गया था. लेकिन वे बैठक में आने के बजाय राजद के गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष सूर्यनारायण यादव के साथ बैठक का बहिष्कार कर मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी का पुतला दहन करने चले गये. बैठक में कहा गया कि यह उनके समाज का घोर अपमान है. बैठक के अंत में वैसे लोगों को समाज से बहिष्कृत करने का निर्णय लिया गया. साथ ही कहा गया कि जब तक वे लोग समाज में आस्था व्यक्त नहीं करते हैं, तब तक वैसे लोगों का बहिष्कार जारी रहेगा. इस मौके पर जिला महासचिव विमल चंद्रवंशी, कन्हैया चंद्रवंशी, भागीरथी चंद्रवंशी, उमेश चंद्रवंशी, फुलदेव चंद्रवंशी, रामपूजन चंद्रवंशी, शिवपूजन चंद्रवंशी, आलोक चंद्रवंशी, बंशी चंद्रवंशी, प्रमोद चंद्रवंशी, शनि चंद्रवंशी, संतोष चंद्रवंशी, सूर्यदेव चंद्रवंशी, भ्रदुल चंद्रवंशी, राजू चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola