गलत प्रलोभन में नहीं फंसंे : डीडीएम

नाबार्ड के नाम पर झांसा दिलानेवालों से आगाह किया गढ़वा. राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक(नाबार्ड) के जिला विकास प्रबंधक डीटी लुगुन ने नाबार्ड के अधिकारी के रूप में किसी व्यक्ति द्वारा प्रस्तुत कर ऋण दिलवाने के प्रलोभन दिये जाने की घटना को काफी दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. डीडीएम ने आम लोगों से अपील करते हुए […]
नाबार्ड के नाम पर झांसा दिलानेवालों से आगाह किया गढ़वा. राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक(नाबार्ड) के जिला विकास प्रबंधक डीटी लुगुन ने नाबार्ड के अधिकारी के रूप में किसी व्यक्ति द्वारा प्रस्तुत कर ऋण दिलवाने के प्रलोभन दिये जाने की घटना को काफी दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. डीडीएम ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि नाबार्ड द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नाबार्ड के अधिकारी व्यक्तिगत स्तर पर न तो किसी व्यक्ति के लिए ऋण प्रस्ताव जुटाने और न ही किसी व्यक्ति या समूह को सीधे ऋण/अनुदान आदि की मंजूरी से संबंधित प्रस्तावों को करने के लिए अधिकृत है. उन्होंने यह भी कहा कि नाबार्ड द्वारा किसी भी सेवाओं जैसे ऋण, अनुदान आदि की स्वीकृति हेतु किसी भी व्यक्ति अथवा फर्म को अपना एजेंट नियुक्त नहंीं किया गया है. यदि किसी प्रकार की धोखाधड़ीयुक्त प्रलोभनों में फंसने की घटना घटती है, तो इसके लिए नाबार्ड जिम्मेवार नहीं होगा. श्री लुगुन ने आम लोगों से कहा है कि ऐसे किसी भी आश्वासनों अथवा प्रलोभनों की प्रमाणिकता का सत्यापन व्यक्तियों/संस्थानों द्वारा नाबार्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराये गये टेलीफोन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










