ओके ...विकास विरोधी हैं बीडीओ : नसंमो

सगमा (गढ़वा). नसंमो के प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें बीडीओ देवदत्त पाठक पर विकास कार्यों में रुचि नहीं लेने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया. कटहर कला के पश्चिम टोला में पेयजल को लेकर हो रही मारामारी पर कहा गया कि इसकी खबर प्रमुखता […]
सगमा (गढ़वा). नसंमो के प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें बीडीओ देवदत्त पाठक पर विकास कार्यों में रुचि नहीं लेने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया. कटहर कला के पश्चिम टोला में पेयजल को लेकर हो रही मारामारी पर कहा गया कि इसकी खबर प्रमुखता से छपने के बाद पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव ने आपदा प्रबंधन से उक्त टोले में तत्काल दो चापानल लगाने का आदेश दिया है. लेकिन इसके बाद भी वहां चापानल नहीं लगाया गया. उन्होंने उपायुक्त से इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की. बैठक में विधायक प्रतिनिधि राजेश बैठा, संगठन मंत्री राजू गुप्ता, बबलू ठाकुर, हनुमंत प्रसाद यादव, तन्मय जायसवाल, नीरज कुमार रजक सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










