रेलवे लाइन का दोहरीकरण होगा

Published at :21 Jun 2015 12:08 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे  लाइन का दोहरीकरण होगा

3जीडब्ल्यूपीएच10-रंका मोड़ पर डेमोसस्ट्रेशन करते रेलकर्मी गढ़वा. पूर्व मध्य रेलवे द्वारा रेलयात्री उपभोक्ता पखवारा का आयोजन किया गया है. 26 मई से शुरू हुआ यह पखवारा नौ जून तक चलेगा. बुधवार को गढ़वा रोड-चोपन रेलखंड पर रेलयात्री उपभोक्ता पखवारा का उदघाटन धनबाद रेलमंडल के डीआरएम बीबी सिंह ने हरी झंडी दिखा कर किया. इस मौके […]

विज्ञापन

3जीडब्ल्यूपीएच10-रंका मोड़ पर डेमोसस्ट्रेशन करते रेलकर्मी गढ़वा. पूर्व मध्य रेलवे द्वारा रेलयात्री उपभोक्ता पखवारा का आयोजन किया गया है. 26 मई से शुरू हुआ यह पखवारा नौ जून तक चलेगा. बुधवार को गढ़वा रोड-चोपन रेलखंड पर रेलयात्री उपभोक्ता पखवारा का उदघाटन धनबाद रेलमंडल के डीआरएम बीबी सिंह ने हरी झंडी दिखा कर किया. इस मौके पर काफी संख्या में रेल अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे. बुधवार को डीआरएम की उपस्थिति में गढ़वा शहर के रंका मोड़ पर उपभोक्ता पखवारा कार्यक्रम के तहत रेल दुर्घटनाओं से बचाव के लिए जानकारी दी गयी. इस दौरान रेलवे की एक टीम द्वारा रंका मोड़ पर डेमोंसस्ट्रेशन किया गया. इस दौरान रेलवे दुर्घटनाओं से बचने के लिए सावधानियों से उपभोक्ताओं को अवगत कराया गया. इस मौके पर डीआरएम श्री सिंह ने कहा कि गढ़वा रोड-चोपन रेलखंड पर रेलवे लाइन का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का कार्य किया जायेगा. एक वर्ष के अंदर गढ़वा रोड से मेराल तक दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लेना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola