जंगलों की रक्षा करने की मांग उठायी

Updated at :25 Sep 2013 1:49 AM
विज्ञापन
जंगलों की रक्षा करने की मांग उठायी

रंका (गढ़वा) : वन अधिकार कानून अधिनियम 2006-08 को लागू करने की मांग को लेकर जनमुक्ति आंदोलन के बैनर तले मंगलवार को स्थानीय अनुमंडल कार्यालय के पास प्रदर्शन किया. कार्यक्रम के तहत सैकड़ों की संख्या में महिला–पुरुषों ने हाथ में छड़ी लेकर दौनादाग पेट्रोल पंप से अनुमंडल कार्यालय तक प्रदर्शन किया. जनमुक्ति आंदोलन के जिलाध्यक्ष […]

विज्ञापन

रंका (गढ़वा) : वन अधिकार कानून अधिनियम 2006-08 को लागू करने की मांग को लेकर जनमुक्ति आंदोलन के बैनर तले मंगलवार को स्थानीय अनुमंडल कार्यालय के पास प्रदर्शन किया.

कार्यक्रम के तहत सैकड़ों की संख्या में महिलापुरुषों ने हाथ में छड़ी लेकर दौनादाग पेट्रोल पंप से अनुमंडल कार्यालय तक प्रदर्शन किया. जनमुक्ति आंदोलन के जिलाध्यक्ष इंद्रदेव अगरिया के नेतृत्व में हुए धरना के पश्चात एसडीओ को एकसूत्री मांग सौंपा गया. इसमें वन अधिकार अधिनियम 2006-08 को लागू कर पट्टा देने जंगल की सुरक्षा करने की मांग की गयी है.

इस अवसर पर वक्ताओं ने वन अधिकार कानून को लागू नहीं करने की सरकार के आलोचना की. इस अवसर पर विंदेश्वर उरांव, मुनेश्वर उरांव, मंटु विश्वकर्मा, राजेश कहार, जयनंदन उरांव, एस कुमार गुप्ता, राजेश उरांव, सुनील उरांव, रामप्रवेश उरांव कमला देवी, मनमाती देवी, शीला देवी, उर्मिला देवी आदि शामिल थी. प्रदर्शन में भवनाथपुर, चैनपुर, गढ़वा, रंका आदि प्रखंडों से भी महिलापुरुष पहुंचे हुए थ़े

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola