वंचित लोगों के लिए संघर्षरत है झामुमो

Updated at :24 Sep 2013 1:34 AM
विज्ञापन
वंचित लोगों के लिए संघर्षरत है झामुमो

गढ़वा : रमकंडा प्रखंड के बैरिया में झामुमो द्वारा आयोजित मिलन समारोह में 35 लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की.इस मौके पर झामुमो के जिला अध्यक्ष तुलसी सिंह खरवार एवं युवा झामुमो के जिला अध्यक्ष मैदिनी खां द्वारा पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों को माला पहना कर स्वागत किया. इस मौके पर […]

विज्ञापन

गढ़वा : रमकंडा प्रखंड के बैरिया में झामुमो द्वारा आयोजित मिलन समारोह में 35 लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की.इस मौके पर झामुमो के जिला अध्यक्ष तुलसी सिंह खरवार एवं युवा झामुमो के जिला अध्यक्ष मैदिनी खां द्वारा पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों को माला पहना कर स्वागत किया.

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि झामुमो जमीन से जुड़ी हुई पार्टी है. हेमंत सरकार के नेतृत्व में झारखंड के सभी क्षेत्रों में विकास की गति तेज हुई है. नेताओं ने कहा कि गरीबों, दलितों, पिछड़ों अल्पसंख्यकों के हक लिए झामुमो शुरू से ही लड़ाई लड़ता रहा है.

इस मौके पर केंद्रीय कार्य समिति सदस्य नसीम अख्तर, जिला कोषाध्यक्ष परेश कुमार तिवारी, डॉ नितिन तिवारी, जिला सचिव मनोज ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि संजय प्रसाद, रमकंडा के प्रखंड अध्यक्ष श्रवण प्रसाद, अफजल अंसारी, जयराम सिंह, मुनि सिंह, फिरोज अंसारी आदि उपस्थित थे.

राजद अन्य दलों को छोड़ कर पार्टी में शामिल होने वाले लोगों में गफ्फार मंसूरी, प्रभु सिंह, अनिल सिंह, मुनसी सिंह, मकसूद अंसारी, छठु कोड़वा, राउफ अंसारी, मंगेश्वर कोड़वा, सत्यनारायण सिंह, कपस सिंह, जलजित सिंह, अनुरूद्ध साव, राजकुमार साव, महेन्द्र लोहरा, रामजनम सिंह, रफीक मंसूरी, कृष्ण कोड़वा, महेंद्र सिंह आदि के नाम शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola