याज्ञवल्क्य शुक्ल को बधाई दी

Published at :30 May 2015 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
याज्ञवल्क्य शुक्ल को बधाई दी

गढ़वा. गढ़वा जिला के रमना प्रखंड के गिद्धी निवासी सह रांची विवि के छात्र संघ के उपाध्यक्ष याज्ञवल्क्य शुक्ला को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रदेश संगठन मंत्री बनाये जाने पर गढ़वा जिला अभाविप ने हर्ष व्यक्त किया है. विदित हो कि श्री शुक्ला 2003 में अभाविप के कार्यकर्ता बने थे. इसके पश्चात 2007 में […]

विज्ञापन

गढ़वा. गढ़वा जिला के रमना प्रखंड के गिद्धी निवासी सह रांची विवि के छात्र संघ के उपाध्यक्ष याज्ञवल्क्य शुक्ला को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रदेश संगठन मंत्री बनाये जाने पर गढ़वा जिला अभाविप ने हर्ष व्यक्त किया है. विदित हो कि श्री शुक्ला 2003 में अभाविप के कार्यकर्ता बने थे. इसके पश्चात 2007 में छात्र संघ चुनाव में नामधारी कॉलेज गढ़वा के अध्यक्ष चुने गये. इसके उपरांत रांची विवि छात्र संघ के चुनाव में उपाध्यक्ष चुने गये. 2009 से वे पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं. 27 मई से 29 मई तक चले अभाविप कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील अंबेकर ने झारखंड प्रांत के प्रदेश संगठन मंत्री का दायित्व श्री शुक्ला को सौंपा. उनके इस मनोनयन पर बधाई देनेवालों में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुन्ना तिवारी, रितेश चौबे, अविनाश पासवान, सुनील मेहता, विवि प्रमुख प्रो उमेश सहाय, जिला प्रमुख प्रो एसएस मिश्रा, नगर अध्यक्ष सत्यदेव पांडेय, जिला संयोजक अनुज सिंह, नगर मंत्री बालमुकुं द दुबे, कॉलेज मंत्री अंकित दुबे, राहुल तिवारी, नवनीत कुमार, कंचन रवि, अर्जुन सिंह खरवार, मुन्नु उपाध्याय, सच्चिदानंद पांडेय आदि शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola