रमकंडा ग्रामीण बैंक में सिंगल विंडो शुरू

Published at :30 May 2015 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
रमकंडा ग्रामीण बैंक में सिंगल विंडो शुरू

रमकंडा (गढ़वा). रमकंडा स्थित ग्रामीण बैंक में शनिवार को सिंगल विंडो की शुरुआत की गयी. इसका उदघाटन शाखा प्रबंधक राजेश चोपड़ा ने लाभुक मुकेश तिवारी से जमा राशि लेकर व चंपा देवी को उसके खाते से नकद राशि भुगतान कर किया. इस दौरान बैंक में उपस्थित लाभुक ों के बीच मिठाई बंाट कर खुशी का […]

विज्ञापन

रमकंडा (गढ़वा). रमकंडा स्थित ग्रामीण बैंक में शनिवार को सिंगल विंडो की शुरुआत की गयी. इसका उदघाटन शाखा प्रबंधक राजेश चोपड़ा ने लाभुक मुकेश तिवारी से जमा राशि लेकर व चंपा देवी को उसके खाते से नकद राशि भुगतान कर किया. इस दौरान बैंक में उपस्थित लाभुक ों के बीच मिठाई बंाट कर खुशी का इजहार किया. शाखा प्रबंधक ने कहा कि सिंगल विंडो की शुरुआत होने से लाभुकों का जमा व निकासी आसानी से किया जा सकेगा. इससे उन्हें घंटों लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी. उन्होंने बताया कि यह सेवा अब ग्रामीण बैंक के सभी शाखाओं पर उपलब्ध होगा. श्री चोपड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत अबतक पांच सौ ग्राहकों का बीमा कराया जा चुका है. उन्होंने ग्राहकों से इस योजना का लाभ लेने की अपील की. मौके पर लेखापाल विकास कुमार, कार्यालय सहायक मनोज कुमार दूबे, दीपक कुमार गुप्ता, आनंद मसीह टोप्पो, उपभोक्ता नितेश कु मार तिवारी, रामगृह पांडेय, विनोद रजक, दीपक कुमार केसरी, जितेंद्र केसरी सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola