आबादी 400, चापानल एक

Published at :30 May 2015 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
आबादी 400, चापानल एक

डंडई(गढ़वा). डंडई प्रखंड के बैलाझखड़ा गांव के मुसलिम टोला में ग्रामीणों को पेयजल के लिए गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है. 80 घरों की 400 आबादी वाले इस टोले में पहले से दो चापानल थे. लेकिन इस वर्ष गरमी की शुरुआत होते ही एक चापानल खराब हो गया. जिससे लोगों को पानी की […]

विज्ञापन

डंडई(गढ़वा). डंडई प्रखंड के बैलाझखड़ा गांव के मुसलिम टोला में ग्रामीणों को पेयजल के लिए गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है. 80 घरों की 400 आबादी वाले इस टोले में पहले से दो चापानल थे. लेकिन इस वर्ष गरमी की शुरुआत होते ही एक चापानल खराब हो गया. जिससे लोगों को पानी की किल्लत होने लगी है. पूरे टोले के लिए सिर्फ एक चापानल ही रह गया है. भोर से ही पानी के लिए लोग लाइन लगा कर खड़े हो जाते हैं. कई बार ग्रामीणों के बीच पानी के लिए नोंकझोंक भी हो जाती है.

ग्रामीण सगीर हसन, शकील अंसारी, इरफान अंसारी व अकलीम अंसारी ने कहा कि खराब चापानल की मरम्मत के लिए गांव के मुखिया खैरून निशा को लिखित आवेदन दिया गया था. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी. ग्रामीणों का कहना था कि यह चापानल बन गया होता, तो लोगों की पानी की समस्या काफी हद तक दूर हो जाती.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola