पार्क में शौचालय निर्माण गलत : श्रीकांत

Published at :30 May 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
पार्क में शौचालय निर्माण गलत : श्रीकांत

गढ़वा. क ांग्रेस के झारखंड प्रदेश कमेटी सदस्य श्रीकांत तिवारी ने कहा है कि गढ़वा शहर के रंका मोड़ स्थित इंदिरा गांधी पार्क में शौचालय का निर्माण किसी कीमत पर नहीं बनने दिया जायेगा. श्री तिवारी ने कहा कि इंदिरा गंाधी पार्क मंे गढ़वा नगर पंचायत प्रशासन द्वारा शौचालय निर्माण कराने का निर्णय लेना पूरी […]

विज्ञापन

गढ़वा. क ांग्रेस के झारखंड प्रदेश कमेटी सदस्य श्रीकांत तिवारी ने कहा है कि गढ़वा शहर के रंका मोड़ स्थित इंदिरा गांधी पार्क में शौचालय का निर्माण किसी कीमत पर नहीं बनने दिया जायेगा. श्री तिवारी ने कहा कि इंदिरा गंाधी पार्क मंे गढ़वा नगर पंचायत प्रशासन द्वारा शौचालय निर्माण कराने का निर्णय लेना पूरी तरह अव्यावहारिक है. वहां शौचालय के पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है. साथ ही देश की पूर्व प्रधानमंत्री व अंतरराष्ट्रीय नेत्री रही इंदिरा गांधी क ा यह अपमान भी है. इसे कांग्रेस बरदाश्त नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि इसकी सूचना मिलते ही उन्होंने अपने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद प्रदीप कुमार बलमुचु को गढ़वा आमंत्रित किया था. उन्होंने सांसद को जब इंदिरा गांधी पार्क में शौचालय निर्माण कार्य के प्रयास को दिखाया, तो वे भी आश्चर्यचकित रह गये और उन्होंने स्थानीय लोगों के विरोध को जायज बताते हुए उसका समर्थन किया. श्री तिवारी ने कहा कि गढ़वा उपायुक्त ने इस संबंध में आश्वासन दिया है कि शौचालय निर्माण कार्य रोक दिया गया है. यदि इसके बावजूद शौचालय का निर्माण शुरू होता है, तो उनकी पार्टी इसका पुरजोर विरोध करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola