शिक्षकों ने डीएसइ का घेराव किया

Published at :25 May 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों ने डीएसइ का घेराव किया

गढ़वा गढ़वा जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने डीएसइ अरविंद कुमार का घेराव किया. डीएसइ को करीब तीन घंटे तक कार्यालय से बाहर नहीं निकलने दिया. शिक्षकों ने डीएसइ पर नियमानुसार प्रोन्नति नहीं देने का आरोप लगाया. कहा कि प्रोन्नति लेना उनका अधिकार है, लेकिन इसमें टाल-मटोल का रवैया अपनाया जा रहा […]

विज्ञापन

गढ़वा गढ़वा जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने डीएसइ अरविंद कुमार का घेराव किया. डीएसइ को करीब तीन घंटे तक कार्यालय से बाहर नहीं निकलने दिया. शिक्षकों ने डीएसइ पर नियमानुसार प्रोन्नति नहीं देने का आरोप लगाया. कहा कि प्रोन्नति लेना उनका अधिकार है, लेकिन इसमें टाल-मटोल का रवैया अपनाया जा रहा है.

घेराव का नेतृत्व संघ के महासचिव कमलेश्वर पांडेय ने किया. श्री पांडेय ने कहा कि उन्होंने पांच सूत्री मांगों को लेकर पूर्व में ही डीएसइ एवं सरकार को पत्र भेजा था. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. यह शिक्षकों के साथ ज्यादती है. घेराव के पश्चात शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल डीएसइ से मिला. डीएसइ ने अपनी ओर से समुचित कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिया. मौके पर कृष्णा पाठक, रामकृष्ण पांडेय, सीताराम चौबे आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola