गढ़वा के चिनिया में पानी भरने को लेकर विवाद, मारपीट में 12 साल की बच्ची घायल

Updated:
विज्ञापन
girl injured

सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Garhwa News: गढ़वा के चिनिया में चापाकल से पानी भरने के दौरान मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. जिसमें बच्ची को गंभीर चोटें आईं. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

चिनिया से महमूद अंसारी की रिपोर्ट 

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले के चिनिया थाना क्षेत्र के मुख्यालय स्थित भुइयां टोला में रविवार को चापाकल से पानी भरने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इस घटना में गिरवर भुइयां की 12 साल की बेटी चांदनी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई है. 

क्या है मामला? 

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को भुइयां टोला स्थित सार्वजनिक चापाकल पर पानी भरने के दौरान चांदनी कुमारी और पड़ोसियों के बीच कहासुनी शुरू हुई. विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष की ओर से मारपीट शुरू कर दी गई. परिजनों ने बताया कि शम्भू भुइयां की पुत्रियों नेहा कुमारी, प्रतिमा कुमारी और साथ ही रुवी देवी व सिमित्री देवी ने चांदनी कुमारी के साथ मारपीट की. 

मारपीट में बच्ची घायल 

मारपीट के दौरान चांदनी को गंभीर चोटें आईं, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गई. आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है. 

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी 

घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है. ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी के बढ़ते असर के साथ जल स्रोतों पर अक्सर इस तरह के विवाद सामने आ रहे हैं. फिलहाल घायल बच्ची का उपचार जारी है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

यह भी पढ़ें: राजनगर CHC में इलाज के नाम पर लापरवाही, टॉर्च की रोशनी में डिलीवरी, मां-बच्चे की मौत

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में गैंगवार की आहट: धातकीडीह के गामा होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, भाग रहे दो हमलावर गिरफ्तार

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola