दुकान में तोड़फोड़ व मारपीट का आरोप

भवनाथपुर (गढ़वा) : भवनाथपुर स्थित अंग्रेजी शराब दुकान व सदाबहार होटल में लूटपाट व मारपीट करने के आरोप में सचिन सिंह, निशांत कुमार, अमन सिंह, सोनू सिंह तथा राणा सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. होटल मालिक राकेश कुमार ने प्राथमिकी में 17030 हजार रूपये तथा शराब दुकान संचालक पपन सिंह ने 60030 […]
भवनाथपुर (गढ़वा) : भवनाथपुर स्थित अंग्रेजी शराब दुकान व सदाबहार होटल में लूटपाट व मारपीट करने के आरोप में सचिन सिंह, निशांत कुमार, अमन सिंह, सोनू सिंह तथा राणा सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
होटल मालिक राकेश कुमार ने प्राथमिकी में 17030 हजार रूपये तथा शराब दुकान संचालक पपन सिंह ने 60030 रुपये लूटने व मारपीट तथा दुकान में तोड़–फोड़ करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि शुक्रवार की शाम आरोपी दुकान में पहुंच कर सिगनेचर नामक अंग्रेजी शराब की तीन बोतल की मांग की. नहीं देने पर आरोपियों ने दुकान में उत्पात मचाया.
इसके बाद तोड़ फोड़ करते हुए जबरन तीन बोतल शराब निकाल लिए तथा दुकान के काउंटर में रखे राशि लूट ली. उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज करने के पूर्व जब संबंधित अभिभावकों से शिकायत की गयी तो आरोपियों ने पुन: तोड़ फोड़ व उत्पात मचाया और सेल्समैन पपन सिंह के साथ मारपीट की.
स्वदेशी केंद्र का उदघाटन : भंडरिया (गढ़वा)
भंडरिया प्रखंड मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पतंजली स्वदेशी केंद्र का उदघाटन बीडीओ वासुदेव प्रसाद ने किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र खुल जाने के बाद यहां ज्यादा से ज्यादा लोग स्वदेशी वस्तुओं का लाभ ले सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










