धमकी देने का आरोप, रपट दर्ज

नगरऊंटारी (गढ़वा) : थाना क्षेत्र के जंगीपुर ग्राम निवासी मनोहर उरांव ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर गांव के ही पांच लोग सहित दो अज्ञात लोगों पर घर पर आकर पिस्तौल दिखाते हुए उठा लेने की धमकी देने व मारपीट करने का आरोप लगाया है. पुलिस में दिये आवेदन में मनोहर ने कहा है कि […]
नगरऊंटारी (गढ़वा) : थाना क्षेत्र के जंगीपुर ग्राम निवासी मनोहर उरांव ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर गांव के ही पांच लोग सहित दो अज्ञात लोगों पर घर पर आकर पिस्तौल दिखाते हुए उठा लेने की धमकी देने व मारपीट करने का आरोप लगाया है.
पुलिस में दिये आवेदन में मनोहर ने कहा है कि वह बाहर में मजदूरी का काम करता है. विगत 19 अप्रैल को बबलू उरांव ने उसके घर में घुस कर उसकी लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी. इस संबंध में उसने स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया है.
आवेदन में कहा गया है कि इसके बाद से बबलू उरांव सहित चार–पांच लोग 15 अगस्त की सुबह उनके घर पहुंचे और केस उठाने का दबाव बनाने लगे. मनोहर ने कहा है कि उक्त लोगों ने उनके भाई श्याम बिहारी उरांव के साथ मारपीट भी की है. मनोहर ने पुलिस से जान–माल की रक्षा की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










