रक्षा मंत्री का पुतला जलाया

Updated at :08 Aug 2013 12:20 AM
विज्ञापन
रक्षा मंत्री का पुतला जलाया

गढ़वा : भाजपा की गढ़वा नगर मंडल इकाई द्वारा रक्षा मंत्री एके एंटोनी के बयान के विरोध में उनका पुतला दहन किया गया. भाजपा नेताओं ने पाकिस्तान सैनिकों द्वारा सीमा पर घुसपैठ कर पांच भारतीय सैनिकों की हत्या किये जाने की घटना पर मनमोहन सिंह सरकार एवं रक्षा मंत्री एके एंटोनी की नीति की कड़ी […]

विज्ञापन

गढ़वा : भाजपा की गढ़वा नगर मंडल इकाई द्वारा रक्षा मंत्री एके एंटोनी के बयान के विरोध में उनका पुतला दहन किया गया. भाजपा नेताओं ने पाकिस्तान सैनिकों द्वारा सीमा पर घुसपैठ कर पांच भारतीय सैनिकों की हत्या किये जाने की घटना पर मनमोहन सिंह सरकार एवं रक्षा मंत्री एके एंटोनी की नीति की कड़ी आलोचना की.

नेताओं ने एके एंटोनी के पुतले के साथ सड़क पर प्रदर्शन किया और रंका मोड़ पहुंच कर पुतला को जलाया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगा रहे थे. साथ ही केंद्र सरकार के दिये बयान पर आक्रोश व्यक्त करते हुए मनमोहन सरकार के खिलाफ भी नारे लगाये गये.

इस अवसर पर आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय ने कहा कि पाकिस्तान सेना द्वारा बारबार घुसपैठ की जा रही रहा है. यह दर्शाता है कि पाकिस्तानी सेना आतंकवादी है.

इस मौके पर भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय, जवाहर पासवान, कैलाश कश्यप, मीना देवी, विनय कुमार चौबे, ब्रजेश कुमार उपाध्याय, गौतम कुमार, परवीन जायसवाल, राजन गुप्ता, आशीष सिंह, चंदन गौड़, धनंजय गुप्ता, राजू सिंह, अंजनी तिवारी, वीरेंद्रनाथ दूबे, टिंकू दूबे, संजय दूबे, सुमन मेहता सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola