केरोसिन की कालाबाजारी पर ग्रामीण उग्र
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Feb 2015 11:22 AM (IST)
विज्ञापन

खरौंधी(गढ़वा) :खरौंधी के ग्रामीणों ने केरोसिन की कालाबाजारी को लेकर अपने तेवर को तेज कर दिया गया है. शनिवार को खरौंधी बाजार में केरोसिन तेल हॉकर द्वारा तेल समाप्त होने की बात कहे जाने पर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. आक्रोशित ग्रामीणों ने केरोसिन हॉकर रियासत अंसारी के तेल नलकूप की नलकी को खोल दिया, […]
विज्ञापन
खरौंधी(गढ़वा) :खरौंधी के ग्रामीणों ने केरोसिन की कालाबाजारी को लेकर अपने तेवर को तेज कर दिया गया है. शनिवार को खरौंधी बाजार में केरोसिन तेल हॉकर द्वारा तेल समाप्त होने की बात कहे जाने पर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. आक्रोशित ग्रामीणों ने केरोसिन हॉकर रियासत अंसारी के तेल नलकूप की नलकी को खोल दिया, जिससे करीब 30 केरोसिन जमीन पर बह गया.
बताया जाता है कि खरौंधी बाजार में ग्रामीणों को अनुमानित मूल्य पर केरोसिन तेल का वितरण करने के लिए तीन हॉकर नियुक्त किये गये हैं. इनमें एक नि:शक्त हॉकर जय कुमार साव, रियासत अंसारी और एक अन्य शामिल है. इन तीनों हॉकरों के बीच 1000-1000 लीटर केरोसिन तेल हर माह आवंटित किया जाता है. लेकिन शिकायत है कि कुछ लीटर ही केरोसिन का वितरण करने के बाद इनके द्वारा केरोसिन समाप्त होने की बात कही जाती है.
इधर ग्रामीणों का कहना है कि ये हॉकर 150-200 लीटर ही केरोसिन बांटते हैं और शेष केरोसिन की कालाबाजारी कर देते हैं. साथ ही ग्रामीणों को कतारबद्ध लगने के बाद आगे-पीछे डिब्बा कर केरोसिन लेने के क्रम में हल्का विवाद होने पर वहां से तुरंत चले जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










