बस से गिरा, हाइवा ने कुचला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Jan 2015 6:51 AM (IST)
विज्ञापन

दांत का इलाज कराने गढ़वा आ रहा था सत्येंद्र चौधरी मेराल (गढ़वा) : गढ़वा-मझिआंव मार्ग पर ओखरगाड़ा गांव के पास गुरुवार की सुबह सत्येंद्र चौधरी (32) बस से गिर गया. पीछे से आ रहे हाइवा ट्रक ने उसे कुचल दिया. वह कांडी थाना के चटनिया गांव के सुगवादामर टोला का रहनेवाला था. घटना से आक्रोशित […]
विज्ञापन
दांत का इलाज कराने गढ़वा आ रहा था सत्येंद्र चौधरी
मेराल (गढ़वा) : गढ़वा-मझिआंव मार्ग पर ओखरगाड़ा गांव के पास गुरुवार की सुबह सत्येंद्र चौधरी (32) बस से गिर गया. पीछे से आ रहे हाइवा ट्रक ने उसे कुचल दिया. वह कांडी थाना के चटनिया गांव के सुगवादामर टोला का रहनेवाला था.
घटना से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया. करीब चार घंटे तक इस मार्ग पर आवागमन ठपा रहा. ब्कांडी के बीडीओ अंगारनाथ स्वर्णकार ने मृतक की पत्नी ललिता देवी व पिता राजकुमार चौधरी को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये का चेक तत्काल दिया. इंदिरा आवास व विधवा पेंशन देने का भी आश्वासन दिया. इसके बाद जाम समाप्त हुआ.
पुलिस ने सिंगरा बस को मौके से जब्त कर लिया है, जबकि हाइवा भागने में सफल रहा. घटना सुबह करीब 7.30 बजे की है. सत्येंद्र चौधरी सिंगरा बस से दांत का इलाज कराने के लिए गढ़वा आ रहा था. ओखरगाड़ा के पास वह बस से गिर गया. इसी दौरान गढ़वा की ओर से आ रहे हाइवा ने उसे कुचल दिया. मौके पर उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










