विद्यालय को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

भवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर प्रखंड के मकरी पंचायत के बरवारी गांव के ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर प्राथमिक विद्यालय बरवारी की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण से विद्यालय को मुक्त कराने की मांग की है. ग्रामीणों ने कहा है कि विद्यालय भूमि के अतिक्रमण को नहीं रोका गया तो विवश होकर वे सभी आमरण अनशन करेंगे. […]
भवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर प्रखंड के मकरी पंचायत के बरवारी गांव के ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर प्राथमिक विद्यालय बरवारी की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण से विद्यालय को मुक्त कराने की मांग की है. ग्रामीणों ने कहा है कि विद्यालय भूमि के अतिक्रमण को नहीं रोका गया तो विवश होकर वे सभी आमरण अनशन करेंगे. ग्रामीण रामव्यास सिंह, श्रवण सिंह खरवार, लल्लू राम के अलावे छात्रा गुंजा कुमारी, रंभा कुमारी, शिव कुमार तुरिया सहित कई लोगों ने कहा कि विद्यालय की भूमि खाता नंबर 72 प्लॉट 198 पर गांव के ही बैकुंठ यादव द्वारा कब्जा किया जा रहा है. उसे मुक्त करायी जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










