गल्ला दुकान से 10 हजार रुपये की चोरी

Published at :13 Jan 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
गल्ला दुकान से 10 हजार रुपये की चोरी

तीसरी बार हुई चोरी की घटनारमना(गढ़वा). प्रखंड मुख्यालय रमना में चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है. एक चोरी की घटना का उदभेदन नहीं हो पा रहा है. इस बीच दूसरी घटना घट जा रही है. सोमवार की रात कर्पूरी चौपाल के पास अवस्थित विशुन साव के गल्ला की दुकान से 10 […]

विज्ञापन

तीसरी बार हुई चोरी की घटनारमना(गढ़वा). प्रखंड मुख्यालय रमना में चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है. एक चोरी की घटना का उदभेदन नहीं हो पा रहा है. इस बीच दूसरी घटना घट जा रही है. सोमवार की रात कर्पूरी चौपाल के पास अवस्थित विशुन साव के गल्ला की दुकान से 10 हजार रुपये की चोरी हो गयी. मास्टर चाबी से दुकान का ताला खोल कर नकद की चोरी कर ली गयी. विदित हो कि इसके पूर्व इसी तरह बाजार स्थित सत्येंद्र प्रसाद की दवा दुकान में भी मास्टर चाबी से दुकान खोल कर दराज में रखे 1250 रुपये नकद की चोरी की गयी थी. जबकि इसके पूर्व रामप्रवेश के जेनरल स्टोर में भी ताला तोड़ कर नकद व रिचार्ज कूपन की चोरी की गयी थी. चोरी की घटना से स्थानीय व्यवसायियों में काफी रोष है. उन्होंने इस प्रकार की घटना के लिए पुलिस प्रशासन की विफलता करार दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola