बैडमिंटन के क्षेत्र में भी असीम संभावनाएं : डीसी

गढ़वा बैडमिंटन क्लब के तत्वावधान में प्रतियोगिता का उदघाटन12जीडब्ल्यूपीएच11- दीप प्रज्वलित कर उदघाटन करते उपायुक्त, विधायक व अन्य प्रतिनिधि, गढ़वा. गढ़वा बैडमिंटन क्लब द्वारा सोमवार से ओपेन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में झारखंड के अलावा उत्तर प्रदेश व बिहार की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं. यह प्रतियोगिता 15 जनवरी तक […]
गढ़वा बैडमिंटन क्लब के तत्वावधान में प्रतियोगिता का उदघाटन12जीडब्ल्यूपीएच11- दीप प्रज्वलित कर उदघाटन करते उपायुक्त, विधायक व अन्य प्रतिनिधि, गढ़वा. गढ़वा बैडमिंटन क्लब द्वारा सोमवार से ओपेन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में झारखंड के अलावा उत्तर प्रदेश व बिहार की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं. यह प्रतियोगिता 15 जनवरी तक चलेगी. गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का उदघाटन उपायुक्त डॉ मनीष रंजन व भवनाथपुर विधायक भान ुप्रताप शाही ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर बोलते हुए उपायुक्त ने कहा कि फुटबॉल के बाद बैडमिंटन ही दुनिया का सबसे पसंद किया जानेवाले खेल है. इससे एक तरफ जहां कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलता है, वहीं यदि इसे शौक के तौर पर खेला जाये, तो शरीर का तंदुरुस्ती बना रहता है. उन्होंने कहा कि यदि उन्हें बैडमिंटन कोर्ट का प्राक्कलन मिलता है, तो वे इसे एक साल के अंदर पूरा करने का काम करेंगे. उन्होंने बैडमिंटन की भव्य प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए आयोजन समिति को बधाई दी. विधायक भानु प्रताप शाही ने अपने संबोधन में कहा कि गढ़वा में संसाधन की कमी भले हैं, लेकिन ऊर्जावान लोगों की कमी नहीं है. उन्होंने सभी तरह की बहाली में खिलाडि़यों को दो प्रतिशत का आरक्षण देने की मांग रखी. इस अवसर पर एसडीपीओ श्रीराम समद, क्लब के अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, रजनीश चौबे, उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, कोषाध्यक्ष सूर्यकांत उपाध्याय, सचिव चंदन कुमार, संयुक्त सचिव त्रिपुरारी तिवारी, आनंद दुबे, राकेश केसरी, छोटू केसरी, रितेश कुमार, नीतीन तिवारी, बबलू तिवारी, विक्की सिंह, अनिल कश्यप आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










