11 यूनिट रक्तदान किया

लायंस ग्रीन व लियो रॉयल का संयुक्त रक्तदान कार्यक्रम 11जीडब्ल्यूपीएच14-रक्तदान करते लायंस सदस्यगढ़वा. लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन व लियो क्लब ऑफ गढ़वा रॉयल के संयुक्त तत्वावधान में कल्याणपुर स्थित मंगलम डेयरी में रविवार को 11 यूनिट रक्तदान किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलापाल राजीव रंजन, पूर्व जिलापाल राजीव लोचन व सुषमा […]
लायंस ग्रीन व लियो रॉयल का संयुक्त रक्तदान कार्यक्रम 11जीडब्ल्यूपीएच14-रक्तदान करते लायंस सदस्यगढ़वा. लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन व लियो क्लब ऑफ गढ़वा रॉयल के संयुक्त तत्वावधान में कल्याणपुर स्थित मंगलम डेयरी में रविवार को 11 यूनिट रक्तदान किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलापाल राजीव रंजन, पूर्व जिलापाल राजीव लोचन व सुषमा त्रिवेदी उपस्थित थे. इस मौके पर लायंस ग्रीन के अध्यक्ष दिव्य प्रकाश केसरी ने कहा कि जिलापाल के आगमन पर उनके स्वागत में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि जिलापाल द्वारा क्लब के द्वारा किये गये कार्यों का निरीक्षण किया गया तथा उन्होंने अगले प्रोजेक्ट के विषय में सुझाव दिये. उन्होंने कहा कि महिलाओं के रोजगार से संबंधित कार्यक्रम भी उनकी संस्था द्वारा किया जायेगा. इस दौरान पहुंचे जिलापाल राजीव रंजन ने आगामी 28 फरवरी से एक मार्च तक बोधगया में आयोजित जिला कॉन्वेशन में गढ़वा से अधिक से अधिक क्लब के सदस्यांे को शामिल होने का आह्वान किया. इस अवसर पर रिजन चेयरपर्सन प्रो शिवपूजन सिंह, लियो रॉयल के अध्यक्ष देव कुमार, सचिव विनय कुमार कांस्यकार, कोषाध्यक्ष आनंद केसरी, पीआरओ केतन मल्होत्रा, प्रीतम राज, बिट्टू कुमार, अमितेष केसरी, चंदन केसरी, शुभम केसरी, डॉ अभिनीत विश्वास, लायंस ग्रीन के रवि अग्रवाल, ब्लड डोनेशन चेयरमैन कृत्यानंद श्रीवास्तव सहित कई लोग उपस्थित थे.रिपोर्ट प्रभाष मिश्रा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










