शहादत दिवस मनाने का निर्णय

Published at :10 Jan 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
शहादत दिवस मनाने का निर्णय

केतार(गढ़वा). केतार मां चतुर्भुजी के प्रांगण में नवजवान संघर्ष मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से भगवान घाटी में 14 जनवरी को सड़क दुर्घटना के दौरान मारे गये बनिहारों के स्थल पर शहादत दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है. साथ ही इस मौके […]

विज्ञापन

केतार(गढ़वा). केतार मां चतुर्भुजी के प्रांगण में नवजवान संघर्ष मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से भगवान घाटी में 14 जनवरी को सड़क दुर्घटना के दौरान मारे गये बनिहारों के स्थल पर शहादत दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है. साथ ही इस मौके पर मेले का भी आयोजन किया जायेगा. बैठक में कहा गया कि उक्त स्थल पर साफ-सफाई कर रास्ते को बराबर करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. इस अवसर पर मनोज पहाडि़या, कुंडल सिंह, मनोज कुमार फौजी, अनुज कुमार, रामप्रसाद कमलापुरी, अनिल पासवान आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola