पुलिस ने शराब भट्ठी ध्वस्त की

नगरऊंटारी (गढ़वा) : उत्पाद विभाग के द्वारा रविवार को धुरकी थाना क्षेत्र के सगमा, नगरऊंटारी थाना क्षेत्र के विलासपुर व गंगटी में छापेमारी कर 300 लीटर अवैध शराब व पांच ड्राम जावा महुआ नष्ट कर दिया गया. विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण भट्ठियों को तोड़ दिया गया. नगरऊंटारी थाना क्षेत्र के विलासपुर में अवैध शराब […]
नगरऊंटारी (गढ़वा) : उत्पाद विभाग के द्वारा रविवार को धुरकी थाना क्षेत्र के सगमा, नगरऊंटारी थाना क्षेत्र के विलासपुर व गंगटी में छापेमारी कर 300 लीटर अवैध शराब व पांच ड्राम जावा महुआ नष्ट कर दिया गया.
विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण भट्ठियों को तोड़ दिया गया. नगरऊंटारी थाना क्षेत्र के विलासपुर में अवैध शराब बेचने वाले दुकानदार के हाथों 100 लीटर शराब पाया गया. अवैध शराब निर्माण करने वाले व्यक्तियों को उत्पाद विभाग को आने की भनक मिल गयी थी, जिससे वह भागने में सफल रहे. छापामारी का नेतृत्व उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक निर्मल कुमार ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










