गांव में प्रतिभा की कमी नहीं है : लवली आनंद

तृतीय कॉस्को क्रिकेट टूर्नामंेट का उदघाटन2जीडब्ल्यूपीएच6-खिलाडि़यों को संबोधित करतीं नसंमो उपाध्यक्ष लवली आनंदसगमा(गढ़वा). सगमा प्रखंड के बीरबल हाई स्कूल के मैदान में शुक्रवार से तृतीय कॉस्को क्रिकेट टूर्नामंेट की शुरुआत की गयी. तिरंगा क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित टूर्नामेंट का उदघाटन नवजवान संघर्ष मोरचा की केंद्रीय उपाध्यक्ष लवली आनंद व सगमा के जिप सदस्य […]
तृतीय कॉस्को क्रिकेट टूर्नामंेट का उदघाटन2जीडब्ल्यूपीएच6-खिलाडि़यों को संबोधित करतीं नसंमो उपाध्यक्ष लवली आनंदसगमा(गढ़वा). सगमा प्रखंड के बीरबल हाई स्कूल के मैदान में शुक्रवार से तृतीय कॉस्को क्रिकेट टूर्नामंेट की शुरुआत की गयी. तिरंगा क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित टूर्नामेंट का उदघाटन नवजवान संघर्ष मोरचा की केंद्रीय उपाध्यक्ष लवली आनंद व सगमा के जिप सदस्य नंदगोपाल यादव ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त करने के दौरान लवली आनंद ने कहा कि गांव में प्रतिभा की कमी नहीं है. खेल के आयोजन से छुपी हुई प्रतिभाओं को सामने आने का मौका मिलता है. जिप सदस्य नंदगोपाल यादव ने कहा कि गांव में भी महेंद्र सिंह धौनी, सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ी है. उन्हें इस प्रकार का मंच देकर राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया जा सकता है. इस अवसर पर नौसंमो के प्रखंड अध्यक्ष दिलीप प्रसाद यादव, विभूति चौबे, विकास पांडेय, संजय कांस्यकार, धर्मजीत यादव, रमेंद्र प्रसाद मिश्रा, विमलेश गुप्ता, मनमोहन विश्वकर्मा, नारायण भुइयां, विजय कुमार, चंद्रमणि यादव, सुरेंद्र रवानी, डॉ संतोष प्रजापति, दीनानाथ साव, देव कुमार यादव, रमोद सिन्हा, गणेश यादव, ईश्वरी यादव आदि उपस्थित थे. टूर्नामंेट का उदघाटन मैच यूपी के एसीपी क्रिकेट क्लब आदर्शनगर विढमगंज व विढमगंज के ही सलैया की टीम के बीच खेला. टॉस जीत कर एसीपी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










