बीडीओ ने जानकारी मांगी

Published at :02 Jan 2015 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ ने जानकारी मांगी

जानकारी नहीं देने पर वेतन बंद करने की चेतावनी दीमेराल(गढ़वा). मेराल बीडीओ श्रवण राम ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में प्रखंड के कनीय अभियंता व पंचायत सेवकों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने मानव संसाधन ऑनलाइन डाटा को लेकर सभी कर्मियों से 72 बिंदुओं पर जानकारी मांगी. जानकारी उपलब्ध नहीं करानेवाले कर्मियों से उन्होंने […]

विज्ञापन

जानकारी नहीं देने पर वेतन बंद करने की चेतावनी दीमेराल(गढ़वा). मेराल बीडीओ श्रवण राम ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में प्रखंड के कनीय अभियंता व पंचायत सेवकों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने मानव संसाधन ऑनलाइन डाटा को लेकर सभी कर्मियों से 72 बिंदुओं पर जानकारी मांगी. जानकारी उपलब्ध नहीं करानेवाले कर्मियों से उन्होंने यथाशीघ्र जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बीडीओ ने कहा कि यदि इन बिंदुओं पर जानकारी उपलब्ध नहीं करायी गयी, तो वैसे कर्मियों के वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए तब तक वेतन भुगतान नहीं करेंगे, जब तक जानकारी उपलब्ध नहीं कराया जायेगा. बैठक में बीडीओ ने कनीय अभियंता को मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ का स्थल की जांच कर जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इस अवसर पर कनीय अभियंता धर्मेंद्र कुमार, रंजीत कुमार सहित पंचायत सेवक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola