आधार कार्ड बनाने के नाम पर वसूली का आरोप

रंका(गढ़वा). रंका थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव के ग्रामीणों ने आधारकार्ड बनानेवाले जालसाजों का पर्दापाश किया है. आधार कार्ड बनवाने के लिए ग्रामीणों से 160 रुपये की वसूली की जाती थी. इससे आजिज आकर बुधवार को ग्रामीणों ने कंचनपुर गांव के भरत ठाकुर के मकान में पिछले कुछ दिनों से आधार कार्ड बनानेवाले युवक संजय […]
रंका(गढ़वा). रंका थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव के ग्रामीणों ने आधारकार्ड बनानेवाले जालसाजों का पर्दापाश किया है. आधार कार्ड बनवाने के लिए ग्रामीणों से 160 रुपये की वसूली की जाती थी. इससे आजिज आकर बुधवार को ग्रामीणों ने कंचनपुर गांव के भरत ठाकुर के मकान में पिछले कुछ दिनों से आधार कार्ड बनानेवाले युवक संजय कुमार साव को पकड़ा और इसकी सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी नरेश रजक को दी.
ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ नरेश रजक तत्काल मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली. ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए बीडीओ श्री रजक संजय कुमार साव को अपने साथ प्रखंड कार्यालय लेते गये. प्रखंड कार्यालय पहुंचने के बाद उन्होंने संजय से मामले की जानकारी ली. इस पर संजय ने बताया कि गढ़वा थाना के पचपड़वा में कमलकांत दुबे नामक कंप्यूटर संचालक आधारकार्ड बनाने का काम करता है. कमलकांत दुबे द्वारा आधार कार्ड बनवाने का ग्राहक लाने पर उसे कमीशन दिया जाता है. इस पर बीडीओ ने संजय कुमार साव को कहा कि इस प्रकार की गैर कानूनी काम करना कानूनन अपराध है.
उन्होंने कमलकांत दुबे और संजय को दो दिनों के अंदर संंबंधित कागजात के साथ प्रखंड कार्यालय आकर मिलने की हिदायत दी.उन्होंने कहा कि यदि इसमें लापरवाही बरती गयी तो मजबूरन पुलिस को इसकी सूचना देनी पड़ेगी. इधर बताया गया कि संजय कुमार साव रंका प्रखंड के मझिगांव का रहनेवाला है. कंचनपुर मंे वह किराये के मकान में रहकर इस प्रकार का काम करता है. २
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










