अधिवक्ता कुलदीप सिंह का निधन

Published at :31 Dec 2014 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
अधिवक्ता कुलदीप सिंह का निधन

गढ़वा. गढ़वा न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता कुलदीप नारायण सिंह (75 वर्ष) का बुधवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. शहर के विशुनपुर मुहल्ला निवासी दिवंगत सिंह पिछले कई दशक से गढ़वा व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता का कार्य कर रहे थे. आज सुबह दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें तुरंत गढ़वा […]

विज्ञापन

गढ़वा. गढ़वा न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता कुलदीप नारायण सिंह (75 वर्ष) का बुधवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. शहर के विशुनपुर मुहल्ला निवासी दिवंगत सिंह पिछले कई दशक से गढ़वा व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता का कार्य कर रहे थे. आज सुबह दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें तुरंत गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. उनके निधन की खबर सुनने के बाद सभी अधिवक्ताओं एवं न्यायिक पदाधिकारियों ने दुख व्यक्त किया है. गढ़वा जिला कुशवाहा महासभा के संयोजक उदय कुमार कुशवाहा, अवधेश प्रसाद कुशवाहा, बलदेव शरण महतो, जगदीश महतो, रामप्रवेश महतो आदि ने उनके घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की.२

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola