18750 लोगों को केसीसी देने का लक्ष्य

Updated at :17 Jul 2013 2:48 AM
विज्ञापन
18750 लोगों को केसीसी देने का लक्ष्य

गढ़वा : उपायुक्त आरपी सिन्हा ने मंगलवार को जिलास्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक की. बैठक में केसीसी लक्ष्य को पूरा करने व किसानों को उसका लाभ पहुंचाने के लिए सभी प्रखंडों में शिविर लगाने का निर्देश दिया. वर्तमान वित्तीय वर्ष में 18750 केसीसी देने का लक्ष्य है, लेकिन अभी तक मात्र 1542 आवेदन प्राप्त हुए […]

विज्ञापन

गढ़वा : उपायुक्त आरपी सिन्हा ने मंगलवार को जिलास्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक की. बैठक में केसीसी लक्ष्य को पूरा करने किसानों को उसका लाभ पहुंचाने के लिए सभी प्रखंडों में शिविर लगाने का निर्देश दिया. वर्तमान वित्तीय वर्ष में 18750 केसीसी देने का लक्ष्य है, लेकिन अभी तक मात्र 1542 आवेदन प्राप्त हुए हैं.

इनमें से 874 लोगों को केसीसी दिया गया है. इसी को ध्यान में रखते हुए शिविर लगाने के निर्देश दिये गये हैं. पिछले वित्तीय वर्ष में कुल 51163 लक्ष्य के विपरीत मात्र 10821 केसीसी दिये गये थे, जबकि आवेदन 14716 मिला था.

गढ़वा मझिआंव नगर पंचायत में संचालित स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना का लाभ देने के लिए विभिन्न बैंकों के बीच वार्ड का वितरण किया गया है. इनमें गढ़वा नगर पंचायत में वार्ड एक से पांच तक को सीबीआइ, बैंक ऑफ इंडिया को छह से दस, पीएनबी को 11 से 15 तथा एसबीआइ को वार्ड संख्या 16 से 20 तक का सर्विस एरिया चिह्न्ति किया गया है.

बैठक में उपायुक्त ने सभी बैंकों से आरसेट्ठी के तहत प्रशिक्षण पाये प्रशिक्षिणार्थियों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए पहल करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि इस बात का ध्यान रखना होगा कि उनको दिया गया प्रशिक्षण बेकार हो जाये.

जिले में गव्य विकास के लिए लोगों को दुधारू पशु उपलब्ध कराने में तेजी लाने के निर्देश दिये गये. इसके अलावा प्रधानमंत्री रोजगार योजना के आवेदकों को ऋण उपलब्ध कराने के लिए टास्क फोर्स की बैठक कर अग्रतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. बैठक में डीडीसी उमाशंकर प्रसाद, डीपीओ अरुण कुमार द्विवेदी, डीइओ रामयतन राम, डीएसइ जयगोविंद सिंह, एलडीएम रंजीत कुमार सिंह, वनांचल ग्रामीण बैंक के समन्वयक अमरेंद्र सिन्हा, डीडीएम नाबार्ड, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक परियोजना पदाधिकारी विमलेश विश्वकर्मा के अलावा विभिन्न बैंकों के अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola