ओके....ज्ञान निकेतन व डीएवी पब्लिक विजयी

Published at :29 Dec 2014 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके....ज्ञान निकेतन व डीएवी पब्लिक विजयी

15वां जिला अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट29जीडब्लूपीएच5-विजेता ज्ञान निकेतन की टीमप्रतिनिधि, गढ़वा.15वां गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के खेले गये दो लीग मैच में ज्ञान निकेतन व डीएवी की टीम ने मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया. पहला मैच ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल व एआरडी पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया इसमें ज्ञान […]

विज्ञापन

15वां जिला अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट29जीडब्लूपीएच5-विजेता ज्ञान निकेतन की टीमप्रतिनिधि, गढ़वा.15वां गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के खेले गये दो लीग मैच में ज्ञान निकेतन व डीएवी की टीम ने मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया. पहला मैच ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल व एआरडी पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया इसमें ज्ञान निकेतन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में चार विकेट खोकर 69 रन बनाये. इसमें शाहिद ने 30 व प्रिंस ने 10 रनों का योगदान दिया. जवाबी पारी खेलने उतरी एआरडी पब्लिक स्कूल की टीम आठ ओवर में सभी विकेट खोकर 41 रन ही बना सकी. ज्ञान निकेतन के आसिफ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. दूसरा मैच बीपी डीएवी व जीएन इंटरनेशनल के बीच खेला गया. इसमें डीएवी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में आठ विकेट खोकर 129 रन बनाये. इसमें विवेक ने 46 रनों का योगदान दिया. वहीं जीएन इंटरनेशनल के गेंदबाज धीरेंद्र ने डीएवी के चार खिलाडि़यों को आउट किया.जवाबी पारी खेलने उतरी जीएन इंटरनेशनल की टीम 10 ओवर में सभी विकेट खोकर 79 रन ही बना सकी. इसमें राजू ने 51 रनों की अर्द्धशतकीय पारी भी काम नहीं आयी. डीएवी की ओर से गेंदबाजी करते हुए शुभम ने चार व जयप्रकाश ने तीन विकेट लिये. जीएन इंटरनेशनल के राजू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. इस मौके पर आयोजन समिति के सचिव आनंद सिन्हा,उपाध्यक्ष दीपक, संयुक्त सचिव प्रिंस सोनी, कोषाध्यक्ष कमलेश दुबे व मदन प्रसाद केसरी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola