मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जतायी

Published at :28 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जतायी

खरौंधी(गढ़वा). झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में रघुवर दास के शपथ लेने पर प्रखंड मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक की गयी. बैठक में रघुवर दास को मुख्यमंत्री बनने पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया. बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विधायक भानु प्रताप शाही […]

विज्ञापन

खरौंधी(गढ़वा). झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में रघुवर दास के शपथ लेने पर प्रखंड मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक की गयी. बैठक में रघुवर दास को मुख्यमंत्री बनने पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया. बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विधायक भानु प्रताप शाही को भाजपा में शामिल किये जाने की चर्चा पर कहा कि यदि भानु को भाजपा में शामिल किया जाता है, तो पूरे मंडल के कार्यकर्ता इसका विरोध करेंगे. बैठक में नसंमो के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ किये गये दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की गयी. बैठक में विश्वनाथ राम, देवदत्त प्रसाद, रामचंद्र सिंह, गोरखनाथ चौधरी, धर्मराज पासवान,अरूण सिंह, रामखेलावन पासवान, जनेश्वर मेहता आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola