दूसरे दिन भी मजदूरों ने खदान में काम किया

Published at :28 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
दूसरे दिन भी मजदूरों ने खदान में काम किया

भवनाथपुर(गढ़वा). सेलआरएमडी भवनाथपुर तुलसीदामर खदान के मजदूरों ने दूसरे दिन भी खनन कार्य किया. खनन कार्य करनेवाले मजदूरों की संख्या रविवार को दूसरे दिन बढ़ गयी है. साथ ही मजदूरों ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री रघुवर दास को आवेदन देकर कहा है कि खदान के सभी दो हजार मजदूर 12 सितंबर से खदान बंद हो […]

विज्ञापन

भवनाथपुर(गढ़वा). सेलआरएमडी भवनाथपुर तुलसीदामर खदान के मजदूरों ने दूसरे दिन भी खनन कार्य किया. खनन कार्य करनेवाले मजदूरों की संख्या रविवार को दूसरे दिन बढ़ गयी है. साथ ही मजदूरों ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री रघुवर दास को आवेदन देकर कहा है कि खदान के सभी दो हजार मजदूर 12 सितंबर से खदान बंद हो जाने की वजह से बेकार हो गये हैं. उनके समक्ष भुखमरी की नौबत आ गयी है. प्रबंधन की ओर से बताया जा रहा है कि लीज नवीकरण का मामला लंबित होने के कारण खदान बंद कर दिया गया है. मजदूरों ने कहा कि वे सभी का जीवन यापन इसी खदान पर निर्भर है. उन्होंने कहा कि वे पांच वर्र्ष से अकाल की समस्या झेल रहे हैं. इसके बावजूद उनकी आजीविका पर ध्यान देनेवाला कोई नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola