प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र मिला

Published at :22 Dec 2014 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र मिला

22जीडब्ल्यूपीएच11- प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देते एलडीएम रंजीत कुमार सिंह गढ़वा. ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण संपन्न हुआ. प्रशिक्षण पानेवाले सभी प्रशिक्षणार्थियों को मुख्य अतिथि अग्रणी बैंक प्रबंधक रंजीत कुमार सिंह ने प्रमाण पत्र वितरित किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस संस्थान से प्रशिक्षण पाकर आत्मनिर्भर की […]

विज्ञापन

22जीडब्ल्यूपीएच11- प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देते एलडीएम रंजीत कुमार सिंह गढ़वा. ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण संपन्न हुआ. प्रशिक्षण पानेवाले सभी प्रशिक्षणार्थियों को मुख्य अतिथि अग्रणी बैंक प्रबंधक रंजीत कुमार सिंह ने प्रमाण पत्र वितरित किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस संस्थान से प्रशिक्षण पाकर आत्मनिर्भर की राह आसान होगी. उन्होंने कहा कि आज सरकारी नौकरी के अलावे कई अवसर हैं, जिन्हें प्रशिक्षण के बाद प्राप्त किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करनेवाले प्रशिक्षणार्थियों को एसबीआइ के अलावा अन्य बैंक भी ऋण उपलब्ध कराती है. ऋण लेकर वे अपना व्यवसाय करके आत्मनिर्भर बन सकते हैं. संस्था के निदेशक कमल नयन ने कहा कि संस्थान द्वारा बेरोजगार युवक-युवतियों व महिलाओं को विभिन्न तरह का तकनीकी प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वावलंबन बनाने का काम कर रही है. अबतक संस्थान द्वारा कई लोगों को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जा चुका है. इस मौके पर मिथिलेश सिंह, पंकज वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola