श्रीराम जानकी अखाड़ा ने 70 कंबल बांटे

Published at :21 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीराम जानकी अखाड़ा ने 70 कंबल बांटे

21जीडब्ल्यूपीएच10- गरीबों के बीच कंबल बांटते अखाड़ा के सदस्य मझिआंव(गढ़वा). मझिआंव के श्रीराम जानकी अखाड़ा ने रविवार को नगर पंचायत के विभिन्न टोलों में गरीब व असहायों के बीच कंबल का वितरण किया. अखाड़ा के अध्यक्ष विवेक सोनी के कर-कमलों कुम्हार टोला, कहार टोला, भंडारी टोला, मसजिद टोला के गरीब व असहायों के बीच 50 […]

विज्ञापन

21जीडब्ल्यूपीएच10- गरीबों के बीच कंबल बांटते अखाड़ा के सदस्य मझिआंव(गढ़वा). मझिआंव के श्रीराम जानकी अखाड़ा ने रविवार को नगर पंचायत के विभिन्न टोलों में गरीब व असहायों के बीच कंबल का वितरण किया. अखाड़ा के अध्यक्ष विवेक सोनी के कर-कमलों कुम्हार टोला, कहार टोला, भंडारी टोला, मसजिद टोला के गरीब व असहायों के बीच 50 कंबल बांटा गया. कंबल वितरण के मौके पर अध्यक्ष श्री सोनी ने कहा कि क्षेत्र में ठंड बढ़ गयी है. कंबल नहीं रहने से असहायों को ठंड में जीवन-बसर करना मुश्किल हो रहा है. असहायों व गरीबों की सहायता करने के उद्देश्य से अखाड़ा द्वारा कंबल बांटा जा रहा है. इस अवसर पर सचिव कुकु कमलापुरी, मनीष गुप्ता, पवन कुमार, प्रकाश सोनी, प्रीतम कुमार, पीयूष जायसवाल, मनोज जायसवाल, बंटी कुमार, अरविंद गुप्ता, दीपक कुमार, सन्नी चंद्रवंशी, अजय जॉनसन आदि ने सहयोग प्रदान किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola