भाजपा का प्रखंडवार धरना छह से

नगरऊंटारी (गढ़वा) : भारतीय जनता पार्टी किसानों की समस्याओं को लेकर खेतों की हरियाली व किसानों खुशहाली के लिए छह जुलाई से जिले के सभी प्रखंडों पर एक दिवसीय धरना आयोजित करेगी. उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय ने स्थानीय गुलाब मेमोरियल मार्केट परिसर में प्रेस वार्ता के दौरान कही. उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले […]
नगरऊंटारी (गढ़वा) : भारतीय जनता पार्टी किसानों की समस्याओं को लेकर खेतों की हरियाली व किसानों खुशहाली के लिए छह जुलाई से जिले के सभी प्रखंडों पर एक दिवसीय धरना आयोजित करेगी.
उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय ने स्थानीय गुलाब मेमोरियल मार्केट परिसर में प्रेस वार्ता के दौरान कही. उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले में बिना एक्शन प्लान के करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा दिया गया. किसान बेहाल हैं. वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधि व जिले के पदाधिकारी खुशहाल हैं.
उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले की नौ जलाशय सिंचाई परियोजना जिसकी लागत अरबों रुपये है, लेकिन जिस गांव में ये अवस्थित हैं, उन गांवों के किसानों को भी पानी नहीं मिल पा रहा है. साथ-साथ सरकार के लाखों रुपये के राजस्व की हानि हो रही है. कुछ नेता कनहर के नाम पर चुनाव जीत कर मंत्री तक बन गये, लेकिन विडंबना यह है कि कनहर के लिए कुछ दाढ़ी मुड़वा कर घूम रहे हैं, तो कुछ दाढ़ी बढ़ा कर.
अफसर व जनप्रतिनिधि गंठजोड़ का परदाफाश भाजपा धरना के माध्यम से करेगी. उन्होंने कहा कि झारखंड की सरकार दिल्ली की गलियों में बन व बिगड़ रही है. आलू व टमाटर की तरह विधायक दिख रहे हैं. कांग्रेस पार्टी झारखंड से दिल्ली तक नये मधु कोड़ा की तलाश कर रही है. उसे झारखंड के स्वाभिमान की चिंता नहीं है.
यहां के माइंस व मिनरल की लूट की चिंता में मशगूल है. कांग्रेस सरकार बना व बिगाड़ रही है तथा स्वयं अपने नीचे सरक रही है. भारतीय जनता पार्टी महामहिम राज्यपाल से विधानसभा भंग कर नया जनादेश के लिए चुनाव की मांग की है. ताकि झारखंड के स्वाभिमान की रक्षा हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










