जिले में अलग अलग सड़क दुर्घटना में 19 घायल

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
जिले में अलग अलग सड़क दुर्घटना में 19 घायल

जिले में अलग अलग सड़क दुर्घटना में 19 लोग घायल

विज्ञापन

गढ़वा.

गढ़वा-चिनिया मार्ग पर कल्याणपुर गांव के पास टेंपो व ट्रक की टक्कर में टेंपो पर सवार नौ लोग घायल हो गये. घायलों में रंका थाना क्षेत्र के चूतरु गांव निवासी हाजी गफफ़ार का पुत्र इसरार अहमद, गोवर्धन यादव का पुत्र शिवपूजन यादव, मगरू कोरवा, शिवकुमार यादव, रोहन भुइया, सुखाड़ी भुइया व ठाकुर दयाल यादव शामिल हैं. घटना के बाद सभी को गढ़वा पुलिस के सहयोग से 108 एंबुलेंस द्वारा गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया. बताया गया कि सभी एक टेंपो से किसी मामले में बेल कराने गढ़वा न्यायालय में आये थे. इसके बाद न्यायालय से बेल कराकर वापस घर लौट रहे थे. इसी क्रम में कल्याणपुर गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टेंपो को टक्कर मार दिया. इसमें टेंपो पर सवार सभी लोग घायल हो गये. घटना के बाद पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस घटना में सभी घायलों के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आयी है.

उधर गढ़वा फोर लेन पर दो बाइक की टक्कर में चार लोग घायल हो गये. इनमें गढ़वा थाना क्षेत्र के फरठिया गांव निवासी बेलास चौधरी का पुत्र रमेश चौधरी, संतोष चौधरी का पुत्र विकास चौधरी व विनोद चौधरी का पुत्र दिलीप चौधरी शामिल हैं. जबकि दूसरी बाइक पर सवार गढ़वा थाना क्षेत्र के पतरिया गांव निवासी रामनाथ प्रसाद का पुत्र परवीन कुमार शामिल हैं. इधर तीसरी घटना मेंं गढ़वा थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव निवासी उमेश चौधरी की पुत्री पूनम कुमारी बाइक की चपेट में आने से घायल हो गयी. उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. घर के पास खेलने के दौरान एक बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola