ऋण मेला में 15 स्वयं सहायता समूहों को मिला 45 लाख का ऋण

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 29 May 2026 9:49 PM

विज्ञापन

ऋण मेला में 15 स्वयं सहायता समूहों को मिला 45 लाख का ऋण

विज्ञापन

प्रतिनिधि, धुरकी धुरकी प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को जेएसएलपीएस के तत्वावधान में आजीविका संवर्धन के लिए खाला क्लस्टर स्तरीय कैंप का आयोजन किया गया. इस शिविर में स्वयं सहायता समूह एसएचजी की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया गया.कार्यक्रम में मुख्य रूप से धुरकी मुखिया महबूब अंसारी उपस्थित थे. इस शिविर में कुल 30 स्वयं सहायता समूहों ने आजीविका के लिए ऋण के लिए आवेदन जमा किये थे. आवेदनों की समीक्षा के बाद भारतीय स्टेट बैंक धुरकी के शाखा प्रबंधक एतवारू उरांव ने मौके पर ही 15 समूहों के ऋण को स्वीकृति प्रदान की. बैंक द्वारा प्रत्येक स्वीकृत समूह को 3-3 लाख रुपये का ऋण दिया गया है. अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के ऋण मिलने से समूह की महिलाएं आगे और विकास कर सकेंगी. कैंप के दौरान कुल 45 लाख रुपये की ऋण राशि स्वीकृत की गई जिससे इन महिला समूहों को अपना व्यवसाय शुरू करने या विस्तार करने में बड़ी मदद मिलेगी. इस अवसर पर सीसीएल प्रवेश कुमार, एपीएस रिभा कुमारी, सीएलएफ रश्मि कुमारी, मनिषा कुमारी, रिमा

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola